15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीर बाल दिवस: बेमेतरा में गूंजेगा साहिबजादों के त्याग का किस्सा, 20 दिसंबर को निकलेगी विशाल रैली

OM Darpan

Dec 19, 2025 09:16 am 324 views
वीर बाल दिवस: बेमेतरा में गूंजेगा साहिबजादों के त्याग का किस्सा, 20 दिसंबर को निकलेगी विशाल रैली
 

बेमेतरा।

देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की लासानी शहादत को याद करते हुए बेमेतरा में 'वीर बाल रैली' का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सिख समाज के तत्वावधान में यह आयोजन शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को होगा।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और स्कूली बच्चों में साहस, देशभक्ति और साहिबजादों की कुर्बानी के प्रति सम्मान की भावना को जगाना है। रैली में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल होकर बाबा अजित सिंह जी, बाबा झुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को नमन करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जय स्तंभ चौक से शुरू होगी रैली

आयोजकों के अनुसार, रैली शनिवार सुबह 10 बजे जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह भारत माता चौक, प्रताप चौक और गुरु गोबिंद सिंह चौक होते हुए गुरुद्वारा गली स्थित लाइब्रेरी के पास संपन्न होगी। रैली के दौरान शहर का माहौल साहिबजादों के त्याग और बलिदान के स्मरण से ओतप्रोत रहेगा।

संगठन दे रहे विशेष सहयोग

इस धार्मिक और प्रेरणादायक आयोजन को सफल बनाने में संयुक्त धर्म प्रचार कमेटी और गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल, बेमेतरा विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि गुरु साहिबों के आदर्शों को बच्चों के मन में स्थापित करने का एक प्रयास है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915143232182

विज्ञापन

Advertisement