प्रेमिका से बातचीत पर ससुर ने किया विरोध, नाराज प्रेमी ने मिट्टीतेल डालकर कर दी हत्या
OM Darpan
Jan 09, 2025 08:28 pm
254 views
09 Jan 2025
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी रोशन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैजलपुर निवासी आरोपी रोशन साहू (26 वर्ष) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।प्रेम संबंध बना हत्या का कारण
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोशन साहू का अवैध प्रेम संबंध गांव की एक युवती के साथ था। युवती के ससुर द्वारिका सेन ने इस अवैध संबंध का विरोध करते हुए अपनी बहू को आरोपी से बातचीत करने से सख्ती से मना किया था। इस विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोपी ने बदला लेने की नीयत से द्वारिका सेन पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रेमिका के ससुर की हत्या के बाद गांव में फैला भय
हत्या की इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। [video width="1280" height="720" mp4="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/Uploads_BEMETRA_0401-BMT-AROPI-ARREST-NF5.mp4"][/video] [pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
