15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रेमिका से बातचीत पर ससुर ने किया विरोध, नाराज प्रेमी ने मिट्टीतेल डालकर कर दी हत्या

OM Darpan

Jan 09, 2025 08:28 pm 255 views
प्रेमिका से बातचीत पर ससुर ने किया विरोध, नाराज प्रेमी ने मिट्टीतेल डालकर कर दी हत्या

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। प्रेमिका से बातचीत करने पर ससुर द्वारा मना करने से नाराज एक युवक ने उसके ससुर पर मिट्टीतेल डालकर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी रोशन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैजलपुर निवासी आरोपी रोशन साहू (26 वर्ष) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

प्रेम संबंध बना हत्या का कारण

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोशन साहू का अवैध प्रेम संबंध गांव की एक युवती के साथ था। युवती के ससुर द्वारिका सेन ने इस अवैध संबंध का विरोध करते हुए अपनी बहू को आरोपी से बातचीत करने से सख्ती से मना किया था। इस विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोपी ने बदला लेने की नीयत से द्वारिका सेन पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेमिका के ससुर की हत्या के बाद गांव में फैला भय

हत्या की इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।   [video width="1280" height="720" mp4="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/Uploads_BEMETRA_0401-BMT-AROPI-ARREST-NF5.mp4"][/video]   [pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915150240321

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 6