15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्षद के बेटे की मिलीभगत से कोल डिपो में कोयला चोरी, पुलिस ने 2 साल बाद किया गिरफ्तारी

OM Darpan

Mar 05, 2025 08:10 pm 351 views
पार्षद के बेटे की मिलीभगत से कोल डिपो में कोयला चोरी, पुलिस ने 2 साल बाद किया गिरफ्तारी

बिलासपुर।

 कोल डिपो की आड़ में कोयला चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पार्षद के बेटे ने भी भूमिका निभाई थी। वह कोल डिपो संचालक के रूप में कोयले की अफरा-तफरी कर रहा था। उसने खदान से निकाले गए कोयले को अपने डिपो में अनलोड करवाया और उसमें घटिया क्वालिटी का मिलावटी कोयला लोड कर दिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने 2 साल से फरार कोल डिपो संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि फिल कोल वाशरी के मैनेजर ने कोयला चोरी की शिकायत की थी। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उनकी कंपनी का ट्रेलर गेवरा से कोयला लोड कर घुटकू स्थित वाशरी के लिए निकला था। इस दौरान ड्राइवर बसंत ने अपने मालिक शारदा राठौर के साथ मिलकर मोहतराई स्थित मौर्या कोल डिपो के मालिक रोमी मौर्य से मिलीभगत कर अच्छा क्वालिटी का कोयला उतार लिया। फिर वजन बराबर करने के लिए ट्रेलर में घटिया क्वालिटी का कोयला लोड कर दिया।

कोल वाशरी में ड्राइवर द्वारा कोयला लेकर पहुंचने पर उसकी जांच कराई गई। जांच में कोयले की गुणवत्ता खराब पाई गई, जिसके बाद ड्राइवर से पूछताछ की गई। डर के कारण ड्राइवर ने सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर बसंत, वाहन मालिक शारदा राठौर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पार्षद बंधु मौर्य का बेटा और कोल डिपो संचालक रमाकांत उर्फ रोमी मौर्य फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी दो साल से तलाश शुरू कर रखी थी। रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने घर पर है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915105239797

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 14