15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

OM Darpan

Aug 14, 2024 02:03 am 149 views
[smartslider3 slider=2]

वार्ड पार्षद संजय पांडेय की अगुवाई में विद्यार्थियों और वार्डवासियों ने मिलकर तिरंगे का सम्मान किया

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र 39 में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में वार्ड के मैत्री संघ विद्या निकेतन के विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड पार्षद और प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय पांडेय ने यात्रा का नेतृत्व किया और अंत में सभी उपस्थित लोगों को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे तिरंगे को अपने घरों में विधिवत तरीके से लगाएं और उसकी गरिमा को बनाए रखें। तिरंगे के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए, उन्होंने विद्यार्थियों और वार्डवासियों को तिरंगे को फहराने और उतारने के सही तरीके की जानकारी भी दी। इस अवसर पर श्रीमती रेखा पांडेय, श्रीमती दुर्गी प्रजापति, श्री गोविन्द वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और वार्ड के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915183339958

विज्ञापन

Advertisement