Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 47वें राउत नाचा महोत्सव में की शिरकत, यादव समाज के विकास पर दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

बिलासपुर। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पारंपरिक राउत नाचा की वेशभूषा में नज़र आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। मुख्यमंत्री ने यादव समाज से एकता और विकास की अपील की, साथ ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।” मुख्यमंत्री ने राउत नाचा पर्व की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने राउत नाचा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान और गौरव का प्रतीक बताया। तोखन साहू ने कहा, “यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं।” उन्होंने राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment