Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्रम कार्ड बना, योजना का दिलाएं लाभ: कलेक्टर डॉ. सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं
  • संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के  दिए निर्देश

रायपुर (रणविजय सिंह)।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें विभिन्न आवेदनों के साथ नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिनमें से कई मामलों का तुरंत निपटारा किया गया।

जनदर्शन में मठपुरैना निवासी भानमति पठारी ने अपने परिवार की समस्याओं से अवगत कराया। भानमति के पति का आठ महीने पहले निधन हो गया था, जिससे उनके दो बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई हो रही थी। पति के पास न तो संपत्ति थी और न ही आवास, जिससे उन्हें जीवन यापन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने तुरंत भानमति के श्रम कार्ड बनवाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।

धरसींवा के ग्राम पथरी निवासी विद्या बघेल ने चिटफंड कंपनी पल्सग्रीन द्वारा ठगे गए पैसे की वापसी के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने एडीएम को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

अभनपुर के ग्राम पलौद निवासी संतोष साहू ने भूअभिलेख में नक्शा सुधारने का आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने राजस्व विभाग को तुरंत सुधार कार्य करने का आदेश दिया।

इस दौरान आंरग के भानखोज निवासी मानिकराम बंजारे ने भूस्वामी अधिकारी पट्टा के लिए आवेदन किया, और रायपुरा निवासी अब्दुल मलिक खान ने शहीद भगत सिंह थोक सब्जी मंडी में अपनी दुकान की रजिस्ट्री और कब्जा दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

इस जनदर्शन कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment