Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, सड़क पर मिला खून से सना शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या से मचा हड़कंप
  •  पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, हत्या की वजहों का अभी तक पता नहीं
  • कांग्रेस नेता की हत्या के संदर्भ में कई कयास, पुलिस कर रही है पड़ताल

सारंगढ़ बिलाईगढ़।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना सिंगापुर गांव की है, जहां सड़क किनारे खून से सना उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम और बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

हरिनाथ पटेल, जो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे, स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे। उनकी हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे एक से अधिक अपराधी हो सकते हैं, लेकिन हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस कांग्रेस नेता के करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment