Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिना अनुमति संचालित केंटीन और डाइनिंग एरिया पर निगम की कार्रवाई, SMC हॉस्पिटल का रैंप भी हटाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जोन 3 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में एसएमसी हॉस्पिटल के बेसमेंट पार्किंग क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित केंटीन और डाइनिंग एरिया को सील कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान जोन 3 नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंता सुशील अहीर, उप अभियंता रंजीत बारवा और अक्षय भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने बेसमेंट पार्किंग में बिना अनुमति के केंटीन और डाइनिंग एरिया का संचालन बंद नहीं किया था।

सड़क पर बना रैंप हटाया गया, यातायात जाम से मिली राहत

एसएमसी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा सड़क पर कब्जा कर बनाया गया रैंप भी निगम ने हटा दिया। सड़क पर रैंप होने के कारण लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। रैंप हटाने के तुरंत बाद यातायात सुगम हो गया, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली।

जोन 1 अधिकारियों की बैठक में अपर आयुक्त ने दिए निर्देश

नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने मंगलवार को जोन 1 के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपायुक्त लोक कर्म विभाग राजेश्वरी पटेल, ईई राजेश राठौर, जेली हितेंद्र यादव, ईई डी.के. पैकरा, गजाराम कंवर और एई शरद देशमुख उपस्थित रहे।

अपर आयुक्त ने सभी जोन अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने और प्रगतिरत कार्यों को समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंताओं को ठेकेदारों के देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

अपर आयुक्त ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

बैठक के बाद अपर आयुक्त ने खमतराई बाजार में निर्माणाधीन नाली और बसंत विहार कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow