15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

OM Darpan

Nov 20, 2024 11:20 pm 286 views
[smartslider3 slider=6]
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने वाले आरोपी शिवम रजक को मध्यप्रदेश के बुढार से गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया। गौरेला थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान बुढार निवासी शिवम रजक से हुई थी। इसके बाद दोनों ने फोन नंबर साझा किए और लगभग छह महीने तक नियमित बातचीत होती रही। इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और गौरेला के होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि शिवम ने 2024 में शादी का वादा किया था। जुलाई 2024 तक युवती इस वादे पर भरोसा करती रही। जब उसने शादी की बात को आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो शिवम ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई, लेकिन शिवम ने शादी करने से इंकार कर दिया। ठगे जाने का अहसास होने पर युवती ने गौरेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुढार से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915160306975

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 19