15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सक्ती जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

OM Darpan

Sep 03, 2024 08:58 pm 230 views
  • डभरा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम
  •  गांव वालों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया
सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीन युवकों ने युवती को बहला-फुसलाकर एक सूने मकान में ले गए, जहां शराब के नशे में धुत्त तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यह शर्मनाक घटना तब सामने आई जब गांव वालों ने युवती की हालत देखी और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया व आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार हैं, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। डभरा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ हुई इस निंदनीय घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिलों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जहां पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने समाज में व्याप्त असुरक्षा और मानसिक विक्षिप्तता के शिकार लोगों के प्रति अपराधों की बढ़ती संख्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915173330945

विज्ञापन

Advertisement