Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोबाइल गेमिंग का खतरनाक मोड़: 14 साल की छात्रा ब्वॉयफ्रेंड संग भागकर पहुंची गुजरात, पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में किया सनसनीखेज खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। 

रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र की एक बस्ती से एक हफ्ते पहले गायब हुई 14 साल की बालिका गुजरात में सुरक्षित मिली है। पुलिस टीम उसे रायपुर लेकर आ चुकी है। यह बालिका अपने ही हम उम्र ब्वॉयफ्रेंड के साथ गुजरात में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात दो साल पहले मोबाइल गेमिंग के दौरान हुई थी और इसी से उनके बीच प्यार शुरू हुआ।

बालिका स्कूल की छात्रा है और उसने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को रायपुर बुलाया था। वह स्कूल जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ट्रेन में बैठकर गुजरात चली गई। मौदहापारा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि 14 साल के बालक को अब अपहरण के आरोपी के रूप में बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मौदहापारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस बालिका को ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि बालिका का परिवार रोजी-मजदूरी करता है और वह 8वीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार ने जानकारी दी कि वह मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग करती थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि वह गुजरात के एक मोबाइल नंबर पर लगातार चेटिंग कर रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने गुजरात में कार्रवाई की।

गुजरात पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि बालक, जो 14 साल का है, अपने पिता के घर में बालिका के साथ रह रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बालक के परिवार ने स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी क्यों नहीं दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment