15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस व शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक ललित चंद्राकर और गजेन्द्र यादव का संबोधन

OM Darpan

Sep 12, 2024 07:33 am 161 views
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस शिक्षक सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस शिक्षक सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस शिक्षक सम्मान समारोह
  • शिक्षा हमारा अधिकार, पढ़ो और प्रगति करो: ललित चंद्राकर
  • शिक्षा सबका हक, समृद्धि की राह: गजेन्द्र यादव
दुर्ग  (रोहितास सिंह भुवाल) खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस व मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने की। इस विशेष अवसर पर सयुक्त कलेक्टर एम. भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी अरविद मिश्रा, पार्षद शिवेन्द्र परिहार, कुलेश्वर प्रसाद, काशी राम, कोशले, कमल देवांगन, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव और देवनारायण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिका और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना से हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित गणमान्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा, "शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमें न केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी प्रदान करते हैं। शिक्षक सम्मानित गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम 'जन जन साक्षर' की भी सराहना की और बताया कि यह कार्यक्रम न केवल आधारभूत साक्षरता प्रदान करता है, बल्कि जीवन कौशल, डिजिटल साक्षरता और व्यावसायिक कौशल भी सिखाता है। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा और विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है, और बालिकाओं को निशुल्क साइकिल और पाठ्यपुस्तकों जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।" वहीं, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, "गुरु-शिष्य परंपरा भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसमें गुरु अपने ज्ञान को शिष्य तक पहुंचाता है।" उन्होंने साक्षरता अभियान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, "इस अभियान ने गांव-गांव तक शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" उन्होंने सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल प्रदान किए जाने की भी सराहना की। इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी, रंगोली, और पोस्टर प्रतियोगिता शामिल थीं। विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915102226784

विज्ञापन

Advertisement