15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भव्य कांवड़ यात्रा 28 को जेवरा सिरसा से कोड़िया के लिए होगी रवाना

OM Darpan

Jul 23, 2025 01:41 am 574 views
भव्य कांवड़ यात्रा 28 को जेवरा सिरसा से कोड़िया के लिए होगी रवाना

  ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। श्री साजा राऊत मंदिर जेवरा सिरसा से शिव धाम कोड़िया के लिए भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन आगामी 28 जुलाई, दिन सोमवार को किया जाएगा। यह यात्रा सुबह 06:00 बजे जेवरा सिरसा से प्रस्थान करेगी। आकर्षण के केंद्र: इस भव्य कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के तौर पर जय महामाया झांकी परिवार नागपुर महाराष्ट्र का सतीश साहू रोड शो प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, अजय बाल समाज बघवा का सरताज जस एवं झांकी मंडली सिरसा खुर्द अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। चलती फिरती झांकियां: यात्रा में दो विशालकाय नंदी जी की चलित झांकी विशेष रूप से दर्शनीय होगी। इसके अतिरिक्त, श्री साईं जोन डी जे सिरसा खुर्द, मनोज डी जे खैरागढ़, विएस जोन डीजे सिरसा खुर्द के भक्तिमय संगीत का आनंद भी लिया जा सकेगा। धार्मिक झांकियों का समागम: कांवड़ यात्रा में केदारनाथ मंदिर की झांकी, विशाल शिवलिंग झांकी, बाहुबली हनुमान और जामवंत वानर राज की मनमोहक झांकियां भी शामिल होंगी। इस भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन समस्त शिव भक्त परिवार जेवरा सिरसा द्वारा किया जा रहा है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915072116583

विज्ञापन

Advertisement