15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्काउट्स गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस, विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं

OM Darpan

Nov 08, 2024 06:59 am 199 views
[smartslider3 slider=6]
स्काउट्स गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। स्काउट्स गाइड्स के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के विधायक गजेन्द्र यादव ने शुभकामनाएं देते हुए फ्लैगशिप स्टिकर खरीदकर अपनी सहभागिता दर्ज की। आज स्काउट्स गाइड्स की टीम विधायक गजेन्द्र यादव के निवास पर पहुंची और उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्काउट्स के मुख्य आयुक्त के कार्यकाल के कई यादगार पलों को याद किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने स्काउट्स गाइड्स के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त बालकदास राउत, कार्यकारी सदस्य सरस्वती गिरिया, कार्यकारी सदस्य हेमा चंद्रवंशी, अमिता हरमुख, गाइड इंचार्ज कल्पना शुक्ला, अनिल साहू और भारती गुप्ता उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915082121849

विज्ञापन

Advertisement