बागबहार (omdarpan) ।
केरल में घायल हुए मजदूर कोमलजीत पैंकरा को बागबहार मंडल के महामंत्री चंद्रचुर्ण बंजारा के पहल और पत्थलगांव विधायक गोमती साय के प्रयासों से सकुशल उनके घर लाया गया। इस प्रयास पर घायल के परिजनों ने मंडल महामंत्री और विधायक का धन्यवाद किया।
मामला बागबहार के कुकुरभुका पंचायत का है, जहां ग्राम कुकुरभुका के निवासी कोमलजीत सिंह, पिता प्रेमसाय, जो कुछ माह पहले काम के सिलसिले में केरल गए थे, वहां लिफ्ट मशीन में पैर फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका ऑपरेशन केरल में हुआ और बाद में उन्हें कोरबा तक ट्रेन से लाया गया।
कोरबा से अपने घर तक लाने में परिजनों को कठिनाई का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने बागबहार मंडल के महामंत्री चंद्रचुर्ण बंजारा को समस्या से अवगत कराया। इस पर चंद्रचुर्ण बंजारा ने पत्थलगांव विधायक गोमती साय से संपर्क कर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई। इसके बाद घायल कोमलजीत पैंकरा को एंबुलेंस द्वारा सकुशल उनके घर पहुंचाया गया।
घायल के परिजनों ने मंडल महामंत्री और विधायक की सराहना करते हुए उन्हें आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से हमारे बेटे को घर पहुंचाना संभव हुआ।










