Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुशासन के एक साल: धरसींवा में किसान सम्मेलन और विष्णु की पाती का भेंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई) ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल” अभियान के तहत धरसींवा विकासखंड में किसान सम्मेलन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती उपस्थित रहीं और अध्यक्षता राकेश यादव ने की। इस अवसर पर किसानों को “विष्णु की पाती” भेंट की गई।

सम्मेलन में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, किसानों ने बताया कि इन योजनाओं से उन्हें कैसे लाभ मिला। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment