15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आवेदिका ने बेटे को बचाने के लिए की झूठी शिकायत, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

OM Darpan

Sep 10, 2024 05:32 am 232 views
  • महिला आयोग की जनसुनवाई में आवेदिका की शिकायत हुई खारिज, बेटे की चोरी की सच्चाई आई सामने 
गरियाबंद (सत्यानंद सोई)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज गरियाबंद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 276वीं जनसुनवाई की, जिसमें 18 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया, जिसमें एक आवेदिका ने अपने बेटे को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदिका ने दावा किया था कि उसके बेटे के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की गई और उसके पति पर बाईक चोरी का झूठा आरोप लगाया गया है। लेकिन जांच में यह साबित हुआ कि उसके बेटे ने 5 बाइकों की चोरी की थी। आवेदिका ने पहले थाना देवभोग में अपने पति और बेटे को निर्दोष साबित करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उच्च न्यायालय बिलासपुर ने 24 जुलाई 2024 को इस प्रकरण को खारिज कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने आवेदिका और उसके पति के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया। इसके बाद महिला आयोग ने इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया। एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बिना विवाह के तीन वर्षों तक अनावेदक के साथ रहने का आरोप लगाया, लेकिन वर्तमान में उसने किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया है। आयोग ने इसे सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया। एक अन्य मामले में आवेदिका ने अनावेदक पर रिश्वत लेते हुए फोटो वायरल करने का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह फोटो सिर्फ पैसे गिनने का था, न कि रिश्वत का। आवेदिका ने भी अनावेदक के खिलाफ कार्यवाही से मना कर दिया, जिसके बाद यह मामला भी नस्तीबद्ध किया गया। जनसुनवाई में प्रस्तुत 18 प्रकरणों में से 12 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया, 3 प्रकरण रायपुर स्थानांतरित किए गए, और 1 प्रकरण जिला संरक्षण अधिकारी को सौंपा गया। शेष 2 प्रकरणों में उभयपक्ष अनुपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915190341646

विज्ञापन

Advertisement