15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रा के साथ दुष्कर्म: शिक्षक समेत दो पर मामला दर्ज

OM Darpan

Apr 20, 2025 07:27 pm 224 views
छात्रा के साथ दुष्कर्म: शिक्षक समेत दो पर मामला दर्ज

  • छात्रा के गर्भवती होने के बाद सामने आया मामला

पेंड्रा। 

पेंड्रा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक स्कूल शिक्षक युगल किशोर दिनकर और एक अन्य युवक को आरोपी बनाया गया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

दोनों आरोपियों पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दोनों आरोपियों ने भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। यह मामला तब सामने आया जब छात्रा गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात अपने परिवार को बताई तो पूरा मामला पुलिस तक पहुँचा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मरवाही और पेंड्रा थाने में दर्ज हुई FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही और पेंड्रा थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और दोनों थानों की संयुक्त टीम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

कानूनी प्रक्रिया शुरू, मेडिकल जांच जारी

पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण समेत अन्य सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी फरार, पुलिस दबिश दे रही

फिलहाल, दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जाँच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915092218557

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2