Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने राज्यपाल डेका को दी असम-नागालैंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने मुलाकात की और असम और नागालैंड राज्यों के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर, पूर्वोत्तर राज्यों से पढ़ाई करने आई छात्राओं ने राजभवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 

राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत की विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्यों द्वारा एक-दूसरे के स्थापना दिवस मनाए जाते हैं। उन्होंने असम और नागालैंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए असम की चाय के उत्पादन और नागालैंड की बहादुरी की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण चाय उत्पादन के लिए उपयुक्त है और इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

राज्यपाल ने छात्रों का किया स्वागत

राज्यपाल डेका ने शबरी कल्याण आश्रम की छात्राओं का छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, और त्रिपुरा के लोक नृत्यों और कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर, रामनाथ कश्यप, प्रांत संगठन मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को किया संबोधित 

कार्यक्रम में असम राज्य के प्रतिनिधि सोनमणि बोरा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के प्रमुख सचिव और नागालैंड की प्रतिनिधि संगमाई ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा सांसद नत्थूभाई पटेल, राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment