Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरभजन सिंह का कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस पर कड़ा रुख, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • डॉक्टर की हत्या और रेप की घटना पर हरभजन सिंह ने व्यक्त की गहरी पीड़ा, न्याय की मांग की

नई दिल्ली।
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने इस जघन्य अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

 

हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने लिखा, “कोलकाता में हुई इस घटना ने सभी की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से अपील करता हूं कि इस मामले में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की जाए।”

हरभजन ने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हमें एक ऐसा समाज बनाना चाहिए, जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे। अगर अब नहीं, तो कब कार्रवाई की जाएगी?” उन्होंने इस घटना को समाज में गहरी जड़ें जमाए मुद्दों का प्रतीक बताते हुए तत्काल सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

हरभजन ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि इस घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि चिकित्सा संस्थान जैसे सुरक्षित स्थान पर ऐसी क्रूरता को देखकर डॉक्टर और चिकित्सा समुदाय में असंतोष बढ़ गया है, और वे सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment