

काठमांडू से उड़ा हेलीकॉप्टर नुवाकोट में दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
काठमांडू।
नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहर नुवाकोट के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चार चीनी पर्यटकों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा के अनुसार, एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) का 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रसुवा के लिए उड़ान भरी थी।
#SadNews: काठमाडौंबाट रसुवा उडेको एयर डाइनेस्टी हेलिकप्टर नुवाकोटको शिवपुरी गा.पा. ७ सूर्यचौरमा दुर्घटना भएको छ । घटनास्थलमा पुगेर नेपाल प्रहरीले उद्धार कार्य जारी रहेको छ ।#NepalPolice #नेपालप्रहरी #BelieveInBlue #ToServeandProtect #rescue #helicopter pic.twitter.com/KKLm6M3nnK
— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) August 7, 2024
हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही संपर्क टूट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में पांच शव बरामद किए हैं।
इससे पहले, 24 जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी।









