Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जल संकट के बीच रात के अंधेरे में चल रहा था अवैध बोर खनन, तहसीलदार ने मारा छापा; 2 बोरवेल मशीनें जब्त!

Baloda Bazar illegal borewell drilling

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Baloda Bazar illegal borewell drilling

बलौदाबाजार (ओमदर्पण न्यूज़)।

जिले में बिना अनुमति अवैध रूप से बोर खनन करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले में अवैध खनन कर रही दो बोरवेल मशीनों को राजस्व टीम ने जब्त कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला सिमगा तहसील का है। ग्राम दामाखेड़ा में अवैध बोर खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले की टीम मौके पर पहुंची। यहां किसान गेन्दलाल द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था। जब टीम ने किसान से आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वे प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बोर मशीन को जब्त कर पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

रात 9 बजे चल रही थी महामाया बोरवेल्स की मशीन

इसी प्रकार दूसरा मामला कसडोल तहसील का है। यहां तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम भदरा में रात करीब 9 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि महामाया बोरवेल्स द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से बोर खनन किया जा रहा है। राजस्व टीम ने मौके पर ही मशीन को बंद करवाया और वाहन को जब्त कर कसडोल थाने के सुपुर्द कर दिया।

30 जून तक जिले में लगा है पूर्ण प्रतिबंध

गौरतलब है कि भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर को देखते हुए कलेक्टर ने बलौदाबाजार जिले को जलाभावग्रस्त घोषित किया है। इसके तहत जिले में 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बिना अनुमति नलकूप (बोरवेल) खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन में लगे हुए हैं, जिन पर अब प्रशासन लगातार नजर रख रहा है और सख्त कार्रवाई कर रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow