



अहिवारा/समोदा (रोहितास सिंह भुवाल)।
ग्राम पंचायत समोदा में 70 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा के विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष जेवरा सिरसा जितेंद्र यादव और सरपंच भुनेश्वरी देशमुख भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से सीमेंटीकरण कार्य और 20 लाख रुपये की लागत से डोम शेड का लोकार्पण किया। साथ ही, जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह की स्वच्छता हितग्राही महिलाओं को 5000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान करने की घोषणा की गई। जय बुढ़ा देव सुआ नृत्य की महिलाओं को भी 5000 रुपये की अनुदान राशि दी गई, जबकि नन्हे पंथी नृत्य के कलाकारों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के लिए 5000 रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर गांव के उपसरपंच सुखनंदन देशमुख, अनुज राम निषाद, सुकून देशमुख, ईश्वरी निषाद, समृद्धि निषाद, कांति देशलहरे, शांत सोनवानी, विमला बंजारे, धनेश्वर देशमुख, पेमीन देशमुख, कविता भाई देशमुख, ओमप्रकाश निषाद, भूपेश देशमुख, हीराबाई देशमुख, शिशुपाल देशमुख, जितेंद्र निषाद, नेम बाई, सुखनंदन देशमुख, धनुष दिल्लीवर, चतुर्भुज देशमुख, सतीश देशमुख, हेमलाल देशमुख, विदेशी राम देशमुख, सूत्रण देशमुख, भारत राम देशमुख, बृजेश ताम्रकार, योगेंद्र देशमुख, तुलसीराम देशमुख, लेखन यादव और ढाल सिंह देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







