- मुस्कुराती हुई नताशा दानिश का वीडियो वायरल, पाकिस्तानियों का गुस्सा सातवें आसमान पर
इस्लामाबाद।
करसाज कार दुर्घटना से जुड़े एक वीडियो ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नताशा दानिश, जो एक जाने-माने व्यवसायी दानिश इकबाल की पत्नी हैं, हादसे के बाद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
It's shameful how #Natasha flaunts her wealth & arrogance while mocking #Pakistan’s laws & justice system. This is the elite’s disregard for accountability, where the poor face prisons, punishments, detentions, and fines. @YousufNazar @AsadAToor pic.twitter.com/L53WkjFUEr
— Zohar Amin (@ZoharAmin2) August 25, 2024
घटना 19 अगस्त को हुई, जब नताशा की टोयोटा लैंड क्रूजर ने करसाज रोड पर एक मोटरसाइकिल और एक खड़ी कार समेत कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में एक पिता और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
एमएम न्यूज के अनुसार, हादसे में घायल एक व्यक्ति अब वेंटिलेटर पर है। लेकिन इस हादसे के बाद नताशा का जो व्यवहार सामने आया, उसने लोगों को और भी आक्रोशित कर दिया। वायरल वीडियो में नताशा गुस्साई भीड़ के बीच मुस्कुराते हुए दिख रही हैं और अपने परिवार के प्रभाव का हवाला देते हुए कह रही हैं, “तुम मेरे बाप को नहीं जानते।”
नताशा दानिश ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है। उनके वकील आमिर मंसूब का दावा है कि नताशा का मानसिक स्वास्थ्य स्थिर नहीं है और उनका इलाज जिन्ना अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, अस्पताल के रिकॉर्ड ने इस दावे को खारिज कर दिया है, और कहा है कि नताशा बिल्कुल स्वस्थ हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सोशल मीडिया पर नताशा को जमकर लताड़ रहे हैं और उनके इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।









