कबीरधाम में 212 क्विंटल अवैध धान जब्त, यूपी से छत्तीसगढ़ ला रहा था ट्रक
OM Darpan
Nov 13, 2025 07:39 am
147 views
13 Nov 2025
-
चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ा गया वाहन, दस्तावेजों में मिली अनियमितता
कबीरधाम।
कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चिल्फी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान एक ट्रक में 212 क्विंटल अवैध धान भरा पाया गया।
राजनांदगांव ले जा रहा था धान
वाहन क्रमांक यूपी-90-टी-7437 के चालक ने बताया कि धान बाघरमऊ मंडी, जिला बहराईच (उत्तरप्रदेश) से लोड कर राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) ले जाया जा रहा था।
दस्तावेजों में गड़बड़ी, वाहन और धान जब्त
दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर टीम ने वाहन सहित पूरे 212 क्विंटल धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।
सीमावर्ती इलाकों में सख्त निगरानी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन