रायपुर।
मगधा यादव समाज के रायपुर जिला प्रवक्ता और रामकृष्ण परमहंस वार्ड नंबर 20 के कांग्रेस पार्षद पद के दावेदार मनोज गोपाल (मीत) ने मकर संक्रांति व पोंगल पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मनोज गोपाल (मीत) ने सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से मनाया जाता है। मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी जैसे त्योहार फसल कटाई के मौसम में प्राकृतिक संसाधनों के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में पोंगल समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और यह त्योहार प्रकृति और कृषि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। मीत ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, ऐसी कामना है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पावन अवसर पर प्रदेश में भाईचारे और सद्भाव का वातावरण बना रहे। समाज में हर वर्ग के लोग एकजुट होकर पर्व मनाएं और समृद्धि की ओर बढ़ें।










