रक्षा मंत्री की मौजूदगी में नौसेना का फ्लीट सपोर्ट शिप ‘एफएसएस-1' लॉन्च
OM Darpan
विशाखापत्तनम। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज 'एफएसएस-1' 6 अक्टूबर को लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में नौसेना कल्याण एवं स्वास्थ्य संघ की अध्यक्ष लैला स्वामीनाथन ने इसका शुभारंभ किया। समारोह में पांचवें जहाज 'एफएसएस-5' की नींव रखी गई और ऑगमेंटेड स्लिपवे का उद्घाटन भी हुआ। मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नौसेना की बढ़ी 'ब्लू वाटर' क्षमता
ये जहाज समुद्र में बेड़े को रसद आपूर्ति कर भारतीय नौसेना की ‘ब्लू वाटर’ क्षमता को मजबूत करेंगे। इससे रणनीतिक पहुंच और गतिशीलता में वृद्धि होगी। यह जहाज मानवीय सहायता, आपदा राहत और गैर-लड़ाकू निकासी अभियानों को तेजी से पूरा करने में भी पूरी तरह सक्षम हैं।
82 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग
इन जहाजों का डिजाइन और निर्माण एचएसएल द्वारा किया गया है, जिसमें 82 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल हुई है। यह नौसेना और रक्षा उद्योगों के बीच बेहतरीन तालमेल का परिणाम है तथा सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहल का मजबूत प्रतीक है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन