17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनाक्षी ने मुंबई में दी अपनी शादी का रिसेप्शन

OM Darpan

Jun 25, 2024 08:11 am 180 views
शत्रुघ्न सिन्हा ने याद किए अपने  शादी के दिन हनी सिंह ने गाए गाने
मुम्बई। बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने अपनी शादी का जश्न मुंबई के दादर स्थित बास्टियन में एक भव्य रिसेप्शन के साथ मनाया। बंधे शादी के बंधन में रविवार को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान, काजोल, रेखा, अनिल कपूर सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इसमें शामिल हुईं।
हनी सिंह ने गाए सोनाक्षी के शादी में गाने रिसेप्शन में कई लाइव म्यूजिक की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें लोकप्रिय गायक हनी सिंह का प्रदर्शन भी शामिल था। हनी सिंह के ‘अंग्रेजी बीट’ के प्रदर्शन ने नवविवाहितों सहित पूरे मेहमानों को नाचने पर मज़बूर कर दिया। एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी और जहीर को ‘छैया छैया’ पर नाचते हुए दिखाया गया, जिसमें जहीर सफेद शेरवानी में सोनाक्षी के साथ कदम मिलाते हुए नजर आ रहे थे।
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की पसंद के लड़के से शादी करने के बारे में कहा,“44 साल पहले मैंने अपनी पसंद की बेहद सफल, बेहद खूबसूरत, बेहद प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की बारी मेरी बेटी की है।”
रिसेप्शन के दिन सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017), हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा और इसे बनाए रखने का फैसला किया। आज, प्यार ने हमें सभी चुनौतियों के बाद भी मार्गदर्शन किया है और आज हम हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार के सच्चे बंधन में बांध गए हैं।”
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement