- घायलों को किया गया रांची रेफर
जशपुर।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नेशनल हाईवे 43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालाछापर के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग जनकपुर (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से रांची जा रहे थे। बालाछापर के पास नेशनल हाईवे 43 पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।









