Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में ट्रेन में धुआं उठने की अफवाह से हड़कंप, पेंड्रारोड पर ट्रैक पर पत्थर रखने से ट्रेन दुर्घटना टली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग।

छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़ी दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना भिलाई रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (विशाखापत्तनम-मुंबई) में आग लगने की अफवाह ने यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। दूसरी घटना पेंड्रारोड के पास की है, जहां कुछ शरारती तत्वों ने ट्रैक पर पत्थर रख दिए, जिससे ट्रेन डिरेल होने से बच गई।

भिलाई रेलवे स्टेशन पर उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

विशाखापत्तनम से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना हुई एक्सप्रेस ट्रेन रविवार शाम 4:55 बजे चली थी और सोमवार सुबह 5:10 बजे भिलाई रेलवे स्टेशन पहुंची। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, उसके पहिए के पास से तेज धुआं उठता दिखा। धुआं देखकर यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रेन जैसे ही दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची, रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ट्रेन का पहिया हल्का जाम हो गया था, जिससे वह गर्म होकर धुआं छोड़ रहा था।

रेलवे अधिकारियों ने इसे एक सामान्य घटना बताया। ट्रेन की पूरी जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए जानकारी दी गई। इसके बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।

पेंड्रारोड पर बड़ी दुर्घटना टली

दूसरी घटना पेंड्रारोड के पास हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए। हालांकि, सतर्कता के चलते ट्रेन डिरेल होने से बच गई। रेलवे अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow