3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के लिए बड़ी पहल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 02, 2026 09:36 pm 305 views
बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के लिए बड़ी पहल

रायपुर के तीन स्कूलों से शुरू हुआ 'साईंश्योर न्यूट्रिशन' कार्यक्रम, 500 बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार


रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से 'साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम' के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन शालाओं का किया गया चयन

रायपुर जिले के तीन शासकीय विद्यालयों से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में लगभग 500 बच्चों को निःशुल्क पोषण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके तहत नवीन प्राथमिक शाला नवागांव, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल परसदा और शासकीय विद्यालय छेरीखेड़ी के बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार सहयोग देकर उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता, सीखने की क्षमता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

कई विभागों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

शुभारंभ अवसर पर श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद कडली, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक और श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन बांटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

देशभर में एक करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंच

ट्रस्ट के अनुसार वर्तमान में देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों तक प्रातःकालीन पोषण सेवा पहुंचाई जा रही है।

अनुभवों के आधार पर होगा विस्तार

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पोषित बच्चा ही बेहतर सीख सकता है। रायपुर जिले में लगभग 500 बच्चों के साथ शुरू किए गए इस पायलट कार्यक्रम के अनुभवों के आधार पर भविष्य में इसे राज्य के अन्य क्षेत्रों और अधिक शासकीय विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004042720765

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 209