Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर: लोदाम थाना की त्वरित कार्यवाही, पशु तस्कर याकुब अंसारी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

जशपुर। 

पिछले दिनों लोदाम थाना ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भलमंडा के पास घेराबंदी कर एक चलती वाहन को पंचर कर पीकअप वाहन (क्र. जे.एच. 01 एफ.क्यू 3817) से कुल 08 नग गौ-वंश जप्त किए थे। अज्ञात फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इस प्रकरण का पशु तस्कर मो. याकुब अंसारी भलमंडा क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना पर लोदाम थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे अभिरक्षा में ले लिया गया।

पूछताछ में मिली जानकारी पूछताछ में पशु तस्कर मो. याकुब अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह लकड़ी फर्नीचर बनाने का काम करता है और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के ग्रामों से मवेशियों की खरीदी कर लोहरदगा, रांची, और पश्चिम बंगाल में वध करने के लिए सप्लाई करता है। लोदाम थाना द्वारा विगत दिनों की गई कार्यवाही में जप्त किए गए पीकअप वाहन में कुल 08 नग मवेशी थे। पीकअप वाहन (क्र. जे.एच. 01 एफ.क्यू 3817) का मालिक दूसरा व्यक्ति है, और तस्करी में शामिल दो लोग भलमंडा के पास वाहन छोड़कर भाग गए थे।

पूर्व की घटनाओं का खुलासा इसके अतिरिक्त, दिनांक 12 सितंबर 2024 को पीकअप वाहन (क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159) से कुल 11 नग गौ-वंश की तस्करी करते हुए चैकी दोकड़ा थाना कांसाबेल द्वारा जप्त किया गया था। इन सभी गौ-वंशों का मालिक भी मो. याकुब अंसारी ही है। इसके अलावा, दिनांक 03 और 04 अगस्त 2024 की दरम्यानि रात में ग्राम साईंटांगरटोली के पास पीकअप वाहन (क्र. जे.एच. 02 ए.एस. 5243) से 11 नग गौ-वंश जप्त किए गए थे।

तस्करी के प्रयासों पर पुलिस की नज़र पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही ने पशु तस्करों के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया है। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस इन मामलों में कार्रवाई कर रही है, जिससे तस्करों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment