Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है, जहां एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मंगलवार को रायपुर में करीब आधे घंटे की जोरदार बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रायपुर में 10 मिमी और रामानुजगंज में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सुकमा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

रायपुर में पारा 35 से 32 डिग्री तक गिरा

मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के बाद रायपुर का पारा 35 डिग्री से गिरकर 32 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले 48 घंटों में रायपुर सहित प्रदेश के कुछ और हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

मुख्य आंकड़े:

  • गंगालूर: 40 मिमी
  • लोहांडीगुड़ा, कुकरेल, पत्थलगांव, चांदो: 30 मिमी
  • बीजापुर, रामानुजनगर: 20 मिमी
  • तोकापाल, उसूर, बतौली, सूरजपुर, सामरी, अभनपुर: 10 मिमी

मानसून की वापसी की तैयारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार और नवसारी से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी की संभावनाएं हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment