मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल हरिचंदन से राजभवन में की मुलाकात
OM Darpan
Jul 30, 2024 05:51 am
180 views
30 Jul 2024
रायपुर। आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य मुलाकात की और उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल हरिचंदन के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्यपाल का स्नेह छत्तीसगढ़वासियों को इसी प्रकार मिलता रहेगा। मुलाकात के दौरान, साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ से मुख्यमंत्री और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन