15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेशवासियों के हर सपने होंगे पूरे, विकास कार्यों को गति दे रही सरकार: सीएम साय

OM Darpan

Nov 22, 2025 11:40 am 167 views
प्रदेशवासियों के हर सपने होंगे पूरे, विकास कार्यों को गति दे रही सरकार: सीएम साय

रायपुर.

राजधानी रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की विकास यात्रा का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से बस्तर सहित पूरे प्रदेश में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और वहां शांति के नए युग की शुरुआत हो चुकी है।

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साय ने कहा कि नक्सलवाद विकास में सबसे बड़ी बाधा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इसके उन्मूलन के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना से विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भयमुक्त होकर अपनी मूल पहचान की ओर लौट रहा है। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों ने वहां की संस्कृति और प्रतिभा को वैश्विक मंच दिया है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

प्रशासनिक कार्यशैली पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रही है। पूर्व में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है, जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपनों और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा भूखमरी मिटाने के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साय ने कहा कि गरीबों को अनाज और जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निवेश और औद्योगिक विकास

नई उद्योग नीति के सकारात्मक प्रभावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। अब तक राज्य सरकार को पौने आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे आने वाले वर्षों में राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ

साय ने जानकारी दी कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण ‘चरण पादुका योजना’ को फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की लगभग सभी गारंटियों को सरकार ने पूरा कर दिया है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा और प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915133204692

विज्ञापन

Advertisement