15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव के लिए लोजपा (रा) के कार्यकर्ता रायपुर से हुए रवाना

OM Darpan

Nov 01, 2025 09:38 pm 171 views
बिहार चुनाव के लिए लोजपा (रा) के कार्यकर्ता रायपुर से हुए रवाना

  • प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय ने शत प्रतिशत जीत का किया दावा 

  • ट्रेन में मनाया चिराग पासवान का जन्मदिन

रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिहार चुनाव के लिए रवाना हुए। इस दल में रायपुर के जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल थे। पदाधिकारियों ने दावा किया है कि इस चुनाव में उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट शत प्रतिशत रहेगा और बिहार में एनडीए की सरकार बनना सुनिश्चित है।

शत प्रतिशत जीत का बड़ा दावा

बिहार के लिए रवाना होते समय प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय और रायपुर जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस ने पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का बिहार में प्रत्याशियों के जीतने का स्ट्राइक रेट शत प्रतिशत रहेगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पूर्व में भी बिहार के चुनाव में प्रत्याशियों के जीतने का स्ट्राइक रेट लगभग शत प्रतिशत रहा है। नेताओं ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी का एक लहर चल रहा है, और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अपना स्वयं का बिहार प्रदेश में बड़ा जनाधार है, उससे लगभग सुनिश्चित है कि बिहार प्रदेश में एनडीए की ही सरकार बनेगी और लोजपा (रा) का सरकार में विशेष रोल रहेगा।

ट्रेन में मनाया गया चिराग पासवान का जन्मदिन

यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अनूठा आयोजन किया। चूंकि 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन था, इसलिए पार्टी पदाधिकारियों ने ट्रेन में ही केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

रामविलास पासवान की विरासत और जनाधार

पदाधिकारियों ने पार्टी संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के राजनीतिक कद को याद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की ज़ुबान पर हमेशा यह बात रहती थी कि पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण सम्मानित रामविलास पासवान राजनीतिक मौसम वैज्ञानिक रहे हैं, क्योंकि सत्ता किसी पार्टी की हो, बिना उनके सरकार नहीं चली है। उन्होंने यह भी बताया कि अनाज कल्याण योजना जो कोरोना काल से आज तक चल रही है, वह रामविलास पासवान की ही देन है, जिसके कारण कोरोना काल में भी कोई गरीब भूखा नहीं रहा। बिहार चुनाव के लिए रवाना हुए प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय, रायपुर जिलाध्यक्ष साजू वी थॉमस, छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कौशिक, कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे और खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915105239797

विज्ञापन

Advertisement