15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

1.57 करोड़ से संवरेंगी ग्रामीण सड़कें: मंत्री राजवाड़े ने किया भूमिपूजन, गौरव पथ योजना से चार गांवों को मिली सौगात

OM Darpan

Dec 05, 2025 01:13 am 338 views
1.57 करोड़ से संवरेंगी ग्रामीण सड़कें: मंत्री राजवाड़े ने किया भूमिपूजन, गौरव पथ योजना से चार गांवों को मिली सौगात

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सूरजपुर जिले के कसकेला, सिलफिली, गणेशपुर और करमपुर में रखी निर्माण कार्यों की नींव

सूरजपुर.

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों में 1 करोड़ 57 लाख 34 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में प्रमुख रूप से कंक्रीट (सीसी) सड़कें और नाली निर्माण शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चार गांवों में विकास का खाका तैयार

मंत्री राजवाड़े ने अलग-अलग गांवों का दौरा कर वहां प्रस्तावित कार्यों की विधिवत शुरुआत की। योजना के तहत स्वीकृत राशि का विवरण इस प्रकार है:

  • ग्राम सिलफिली: यहां सर्वाधिक 76.74 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा।

  • ग्राम गणेशपुर: 37.48 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा।

  • ग्राम कसकेला: 26.05 लाख रुपये से सीसी सड़क और नाली बनाई जाएगी।

  • ग्राम करमपुर: यहां 17.07 लाख रुपये के विकास कार्यों (सड़क और नाली) की आधारशिला रखी गई।

बुनियादी सुविधाओं से सुधरेगा जीवन स्तर

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण विकास की धुरी साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ सड़कें बनाना नहीं, बल्कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि पक्की सड़कों और नालियों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी, साथ ही गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

जनहित के कार्य प्राथमिकता

मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक गांव को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाना है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915075117896

विज्ञापन

Advertisement