Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोदी की गारंटी पूरी कर रही सरकार, बलौदाबाजार को सीएम साय ने दिया 195 करोड़ की सौगात

सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज, 1073 परिवारों को मिले पक्के मकान; तिल्दा में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला (बलौदाबाजार). मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित एक समारोह में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। उन्होंने क्षेत्र के लिए 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन … Read more

1.57 करोड़ से संवरेंगी ग्रामीण सड़कें: मंत्री राजवाड़े ने किया भूमिपूजन, गौरव पथ योजना से चार गांवों को मिली सौगात

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सूरजपुर जिले के कसकेला, सिलफिली, गणेशपुर और करमपुर में रखी निर्माण कार्यों की नींव सूरजपुर. मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों … Read more

चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

गोंदवारा निवासी आरोपी आकाश के कब्जे से 20 हजार की मोटरसाइकिल बरामद रायपुर. राजधानी पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों दबोचा है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी की … Read more

छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा

 कैबिनेट का बड़ा फैसला, 42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत ‘मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान’ 1 दिसंबर 2025 से लागू  400 यूनिट खपत वालों को भी दायरे में लाया गया, सोलर प्लांट पर मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी रायपुर. विष्णु देव साय कैबिनेट ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में प्रदेश के घरेलू बिजली … Read more

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर भीषण मुठभेड़: 12 नक्सली ढेर, डीआरजी के 3 जवान शहीद

केशकुतुल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच एनकाउंटर भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी दंतेवाड़ा/बीजापुर. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को मार गिराया है। एनकाउंटर … Read more

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, बिचौलियों को दी चेतावनी

  कोचियों पर रखें कड़ी नजर कलेक्टर ने दिए धान के तत्काल भौतिक सत्यापन के निर्देश रायपुर। प्रदेश में जारी धान खरीदी महापर्व के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने रायपुर जिले के लखौली, मंदिरहसौद और पलौद धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। … Read more

गाली-गलौज पर युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार

उरला थाना क्षेत्र के गुमा गांव की घटना, मृतक मध्यप्रदेश के डिंडोरी का था निवासी रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम गुमा में गाली-गलौज की बात पर एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए … Read more

पूर्व डीन डॉ. शैलेन्द्र तिवारी ‘इन्सपायरिंग डीन अवार्ड’ से सम्मानित, शिक्षक दिवस पर मिली उपलब्धि

मद्रास जर्नल सीरीज ने उत्कृष्ट प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों के लिए दिया सम्मान; 37 वर्षों का रहा है अनुभव दुर्ग/रायपुर (रोहितास सिंह भुवाल)। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के पूर्व अधिष्ठाता (डीन) डॉ. शैलेन्द्र कुमार तिवारी को प्रतिष्ठित “इन्सपायरिंग डीन अवार्ड 2025” से नवाजा गया है। मद्रास जर्नल सीरीज प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा … Read more

सालभर पहले बिछी पाइपलाइन, अब तक नहीं मिले नल कनेक्शन; भेदभाव का आरोप लगा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

वार्ड 5 और 13 के रहवासियों ने दी 4 दिन की मोहलत, काम शुरू न होने पर महापौर कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी रायपुर/बीरगांव (सत्यानंद सोई)। बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत आने वाले राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 05 (उरला) और पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 13 (रावाभाठा) के रहवासी पिछले एक साल से पेयजल … Read more

लाल आतंक को बड़ा झटका: 25 लाख के इनामी चैतू समेत 10 माओवादियों ने किया सरेंडर

पुनर्वास नीति और ‘पूना मारगेम’ अभियान का असर मुख्यमंत्री बोले- बस्तर में स्थापित हो रहा विश्वास और सुरक्षा का वातावरण रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों और सरकार की पुनर्वास नीतियों को बड़ी सफलता मिली है। हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के क्रम में 10 हार्डकोर माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया … Read more