Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जलकुंभी सफाई के लिए निगम भिलाई में प्रस्तावित हुई Weed Harvester मशीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • एम्बुलेंस और शव वाहन की खरीद का लिया गया निर्णय

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई के क्षेत्र में जलकुंभी और खरपतवार से प्रदूषित तालाबों की सफाई के लिए Weed Harvester मशीन की खरीद का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह निर्णय खाद्य लोक स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू की अध्यक्षता में आयोजित सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की और इन प्रस्तावों को महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

 

जलकुंभी से तालाबों की सफाई का प्रस्ताव

निगम क्षेत्र के 33 तालाबों में जलकुंभी और खरपतवार के कारण प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। खासकर कोसानाला क्षेत्र में जलकुंभी के कारण वर्षा ऋतु में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आसपास की आबादी अपने दैनिक कार्यों के लिए इन जलस्रोतों पर निर्भर है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के तहत नगर निकायों को जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखना अनिवार्य है। इस दिशा में 15वें वित्त आयोग के तहत गिलियन प्लस सिटी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत ₹150 लाख की लागत से Weed Harvester मशीन की खरीद का प्रस्ताव महापौर परिषद के समक्ष रखा जाएगा।

वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस और शव वाहन की कमी को दूर करने का निर्णय

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की अनुपलब्धता पर चर्चा हुई। वर्तमान में उपलब्ध एम्बुलेंस केवल ऑक्सीजन सुविधा से युक्त हैं, जिससे गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल स्थानांतरित करने में कठिनाई होती है। इसके समाधान के लिए वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस की खरीद का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा, निगम क्षेत्र में शव वाहन की कमी को देखते हुए अतिरिक्त शव वाहनों की खरीद का भी प्रस्ताव महापौर परिषद को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में सात शव वाहन संचालित हैं, जो आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपर्याप्त हैं।

बैठक में समिति के सदस्य कोमल दास टंडन, के. जगदीश कुमार, अभिषेक मिश्रा, पी. श्यामसुंदर, सरीता देवी, ईश्वरी नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सचिव खाद्य लोक स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति और प्र. सहायक अधीक्षक राजेश पालवे उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment