Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हाई टेंशन तार पर चढ़ा युवक, पामगढ़ में मची अफरा-तफरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • पामगढ़ में युवक ने हाई टेंशन तार पर चढ़कर सनसनी फैलाई
  • पुलिस प्रशासन ने रोक दी इलेक्ट्रिक सप्लाई

जाँजगीर-चाँपा।

जाँजगीर-चाँपा जिले के पामगढ़ इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक हाई टेंशन तार पर चढ़ गया है और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मेउ भाठा रसोटा गांव के पास की है, जहां एक अज्ञात युवक हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। घटना के दौरान टावर की लाइन बंद होने के कारण युवक करंट की चपेट में नहीं आया, जिससे उसकी जान बच गई। हालाँकि, युवक तारों के सहारे चलते हुए टावर के बीच में पहुंच गया है, जहां से उसे नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं।

मौके पर पहुंची पामगढ़ पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक करीब एक घंटे से तारों पर चढ़ा हुआ है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के चलते भारी भीड़ जमा हो गई है, और लोगों में भारी उत्सुकता है। पुलिस और स्थानीय लोग युवक को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment