Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

16 वर्षीय नाबालिग ने प्रेमी के घर लगाई फांसी, प्रेमी ने खाया जहर, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
लखनपुर। 

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुकनडांड बरपारा में प्रेम प्रसंग को लेकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि 19 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल युवक का उपचार लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चुकनडांड बरपारा निवासी युवक आशीष मिंज और कोरबा जिले की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। बुधवार को नाबालिग लड़की ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद आशीष ने भी जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। आशीष का उपचार लखनपुर अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नाबालिग लड़की मूल रूप से कोरबा जिले के बेला थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और पिछले कुछ महीनों से अपनी मौसी के साथ अंबिकापुर में रह रही थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह अपने प्रेमी आशीष मिंज के घर पहुंची थी। युवक की मां ने दोनों की उम्र को देखते हुए लड़की को वापस घर जाने के लिए कहा और वह खुद ग्राम लोशगा किसी काम से चली गईं। इस दौरान नाबालिग लड़की ने आशीष के घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही आशीष ने जहर खा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने आशीष को तुरंत लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। गुरुवार सुबह 11 बजे नाबालिग लड़की के परिजन और लखनपुर पुलिस ग्राम चुकनडांड बरपारा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment