Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नीट पेपर लीक विवाद: छात्रों का फूटा गुस्सा, धमतरी के हर ब्लॉक में NSUI ने फूंका PM और शिक्षा मंत्री का पुतला

NEET Paper Leak

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धमतरी (ओमदर्पण न्यूज़)।

नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली और प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के विरोध में राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के आह्वान पर जिलेभर के विभिन्न ब्लॉकों में उग्र प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित छात्र-युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया।

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर छात्र-युवाओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली की विफलता और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर तीखा रोष व्यक्त किया।

विभिन्न ब्लॉकों में इन नेताओं के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन:

  • भखारा: विधानसभा अध्यक्ष लोकेश साहू और सौरभ पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन।

  • कुरूद: विधानसभा उपाध्यक्ष यश चंद्राकर और ब्लॉक अध्यक्ष जगेन्द्र साहू के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया।

  • नगरी: विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द यादव और नगर अध्यक्ष राकेश नेताम के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

  • बेलर व कुकरेल: बेलर में जिला उपाध्यक्ष चैतन्य साहू और वेंकट देवांगन, जबकि कुकरेल में ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कतलाम और जिला सचिव नेकु पर्ते ने मोर्चा संभाला।

  • मगरलोड: प्रदेश प्रवक्ता लक्की निर्मलकर और ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।

(यह भी पढ़ें: 👉  सुप्रीम कोर्ट सख्त: DERC में नियमित नियुक्तियों को लेकर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी)

परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता हो चुकी है ध्वस्त: NSUI

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने स्पष्ट कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। लाखों छात्र-छात्राओं की वर्षों की कड़ी मेहनत और उनके अभिभावकों के सपनों को इस भ्रष्ट तंत्र द्वारा रौंदा जा रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में दोषियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी दिनों में इस आंदोलन को और अधिक व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow