Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सारंगढ़ में उद्यान के लिए 95.30 लाख मंजूर, सीएम की घोषणा पर विभाग ने लगाई मुहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

सारंगढ़। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में भव्य उद्यान के निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ प्रवास के दौरान की गई उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग ने यह त्वरित कदम उठाया है। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से इस बड़ी राशि का प्रावधान कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी हरी झंडी

राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय ने उद्यान निर्माण की वित्तीय और प्रशासकीय मंजूरी के औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। श्री साव ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उद्यान का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। इस सौगात से नगर पालिका क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और मनोरंजन के नए साधन उपलब्ध होंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow