Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड पर बॉयफ्रेंड ने किया चाकू से हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना में एक नाबालिग युवती को उसके प्रेमी ने चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के अनुसार, आरोपी ने युवती के छाती, गले और हाथों पर कई बार चाकू से वार किया। पीड़िता खून से लथपथ अवस्था में एम्स अस्पताल में भर्ती कराई गई है।

कबीर नगर पुलिस के अनुसार, आरोपी चरणदास गायकवाड़ सलोनी गांव का निवासी है और पिछले ढाई-तीन महीनों से एक नाबालिग युवती के साथ रिलेशन में था। युवती ने आरोपी की असामाजिक हरकतों के कारण उससे संपर्क तोड़ लिया, जिससे चरणदास नाराज हो गया। उसने युवती को मिलने के लिए अटारी आश्रम के पास बुलाया और चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

आसपास के लोगों ने घायल युवती को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना कबीर नगर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी चरणदास गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है, जिसे उसने हत्या की नीयत से उपयोग किया था।

कबीर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस घटना ने इलाके में खलबली मचा दी है और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment