Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बारहवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भोपाल

अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में एक बारहवीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस को मौके से एक रजिस्टर मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। बिहारी मोहल्ला, भीमनगर, अरेरा हिल्स में रहने वाला 17 वर्षीय नितेश विश्वकर्मा, पिता कमलेश विश्वकर्मा, बारहवीं कक्षा का छात्र था। बीती रात करीब 9 बजे, नितेश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों को हादसे की जानकारी

जब नितेश के परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्हें इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत नितेश को फंदे से उतारकर इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस की जांच और रजिस्टर की बरामदगी

अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच के दौरान, पुलिस को नितेश के कमरे से एक रजिस्टर मिला है। सूत्रों के अनुसार, इस रजिस्टर में मृतक द्वारा कुछ लिखा गया है, जिसकी हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से जांच कराई जा रही है।

आगे की कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि रजिस्टर की जांच के साथ ही परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इन बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment