Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिलाओं की सशक्तिकरण से समाज बनेगा सक्षम: विजय बघेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिलाओं का सशक्तिकरण महिलाओं का सशक्तिकरण

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आज दुर्ग के बीआईटी ऑडिटोरियम में “आवास मेला सह लखपति दीदी महिला पहल सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा, “यदि महिलाएं सक्षम होंगी, तो वह अपने घर, परिवार और समाज को भी सक्षम बनाएंगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 16 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र और 15 लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी गईं। इसके साथ ही, स्व सहायता समूहों से जुड़ी 16 लखपति दीदीयों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन और जनपद प्रतिनिधि जितेन्द्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

सरकारी योजनाओं से महिलाओं को मिल रही मजबूती:
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिल रही है।” उन्होंने स्वच्छता मिशन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि ये योजनाएं महिलाओं को सशक्त कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख महिलाओं को 1000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने का प्रयास:
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर गरीब का एक पक्का मकान हो, और इसे साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।” उन्होंने सम्मानित लखपति दीदीयों की भी सराहना की और कहा कि ये महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

महिलाओं को करोड़पति बनने की प्रेरणा:
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले में 22,624 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है और 386 घर निर्माणाधीन हैं। उन्होंने स्व सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आपको केवल लखपति बनकर नहीं रुकना है, बल्कि आपको करोड़पति बनने की ओर कदम बढ़ाने हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।”

कार्यक्रम के अंत में, अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment