15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर पंचायत कोतबा में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा में शामिल होते ही सुमन सुनील शर्मा बनीं उपाध्यक्ष

OM Darpan

Mar 12, 2025 08:25 am 393 views
नगर पंचायत कोतबा में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा में शामिल होते ही सुमन सुनील शर्मा बनीं उपाध्यक्ष

कोतबा।

नगर पंचायत कोतबा में मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया। स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर कब्जा नहीं जमा सकी।

चुनाव से कुछ घंटे पहले कांग्रेस की महिला पार्षद सुमन सुनील शर्मा और उनके पति सुनील शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इस सीट को लेकर कांग्रेस में कई दिनों से खींचतान जारी थी। कांग्रेस से सुमन शर्मा और पूर्व उपाध्यक्ष सुमित शर्मा दोनों ही दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं थे। अंततः यह रस्साकशी मंगलवार सुबह सुमन और सुनील शर्मा के भाजपा प्रवेश के रूप में समाप्त हुई।

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से कांग्रेस पूरी तरह बेकफुट पर आ गई। उपाध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल कोतबा पहुंचे और डैमेज कंट्रोल की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

मतदान में कांग्रेस को झटका, भाजपा ने लहराया परचम

एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की उपस्थिति में दोपहर 2 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस से सुमित शर्मा और भाजपा से सुमन सुनील शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर 3 बजे मतगणना में भाजपा की सुमन शर्मा को 9 और कांग्रेस के सुमित शर्मा को 7 वोट मिले। इस तरह बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष पद नहीं बचा सकी और सुमन सुनील शर्मा नगर पंचायत कोतबा की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की विजय रैली, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सुमन शर्मा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ विजय रैली निकाली। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915105239797

विज्ञापन

Advertisement