Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस खाई में गिरने से 12 की मौत, 15 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर/भिलाई (ओम दर्पण) 10 अप्रैल 2024 । कुम्हारी से भिलाई जा रही बस 50 फीट गहरी खदान में गिर गई। बस में 27 लोग सवार थे। इनमें से 12 की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुछ घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

दोषियों पर होगी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्माउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, घायलों और उनके परिजनों से बात हुई है। घायलों ने बताया कि, बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस दुर्घटना की जांच होने के बाद बाकी बातें स्पष्ट होंगी। जो दोषी होगा, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई ।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश, मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपए

दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है।

 

 

 

कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया एनएसयूआई का स्थापना दिवस

दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने मुद्दे लेकर भारत के पास आ रहे: मोदी

विवाहिता ने फांसी लगा की खुद खुशी

नया रायपुर स्थित मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में लगे जवान ने जमकर बरसाई गोली

नुक्कड़ नाटक के माध्यम ग्रामीणों को बताया गया मतदान का महत्व

आबकारी नीति मामला: अदालत ने केजरीवाल की याचिका की खारिज

बिहार के रोहतास में आग जनी की दर्दनाक हादसा, 8 जिंदा जले; 6 की मौत

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment