Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खुशियों की नई रोशनी : पीएम आवास योजना से बदली महिपाल की तकदीर, कच्चे मकान के डर से मिली स्थाई मुक्ति

पीएम आवास योजना बलरामपुर से महिपाल पैकरा को मिला पक्का घर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीएम आवास योजना बलरामपुर से महिपाल पैकरा को मिला पक्का घर

बलरामपुर।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा निवासी लाभार्थी महिपाल पैकरा का परिवार अब कच्चे मकान की असुरक्षा को पीछे छोड़ पक्के आशियाने में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

असुरक्षा के साये में कटती थी रातें

लाभार्थी महिपाल पैकरा का परिवार पहले कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। मानसून के दौरान घर की दीवारों और छत को लेकर हमेशा अनहोनी का भय बना रहता था। सीमित आय के चलते स्वयं के खर्च पर पक्का मकान बनाना उनके लिए नामुमकिन था, जिससे पूरा परिवार असुरक्षित महसूस करता था।

पक्की छत से मिला नया आत्मविश्वास

योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से लाभार्थी महिपाल ने अपना पक्का घर तैयार कराया। अब उनका परिवार मौसम की मार और अन्य जोखिमों से पूरी तरह सुरक्षित है। लाभार्थी ने बताया कि पक्का घर मिलने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिला है। उन्होंने इस बदलाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow